नई दिल्ली. निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. निया ने हाल ही में एक बोल्ड पोल डांस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, इन दिनों निया पोल डांस की जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. निया ने जो पोल डांसिंग ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बिकिनी ब्रालेट और पिंक कलर के शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पोल पर डांस कर रही हैं और साथ में बॉडी को बैलेस करने की कोशिश कर रही हैं.
https://Xiaomi 11T Pro 5G भारत में लॉन्च, 17 मिनट में होगा फुल चार्ज
निया ने दो वीडियो शेयर किए हैं, जिनको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इन दोनों वीडियो को शेयर कर, निया ने कैप्शन दिया- ‘पोल डांसिंग को मौत का फरमान क्यों नहीं कहा जाता. ये अपना डेथ वारंट साइन करने जैसा है.’ इसके साथ उन्होंने कोरियोग्राफर Lipsa Acharya को टैग करते हुए आगे लिखा- ‘और वह इसके लिए उत्तरदाई नहीं होंगी.’ निया को इस वीडियो पर अब मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. जहां एक तरफ कुछ लोग वीडियो पर कॉमेंट करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें डांस न करने की नसीहत दे रहे हैं.










