नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी कि उन्हें दुष्कर्म की धमकी मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तभी से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर चेतावनी दी जा रही हैं. इतना ही नहीं स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी थी. स्वाति ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा कि जब से मैंने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आई एंड बी मंत्री को पत्र लिखा है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दुष्कर्म की धमकी मिल रही है.
https://WHO के अलर्ट के बाद मेडन फार्मा के कफ सिरफ उत्पादन पर रोक
जाहिर है, वह हमारा काम रोकना चाहते हैं. मैं दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत कर रही हूं. प्राथमिकी दर्ज करें और जांच करें. जो लोग भी इनके पीछे हैं उन्हें गिरफ्तार करें. बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने हाल ही में साजिद खान के खिलाफ ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे. ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं. अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है, जो कि पूरी तरह गलत है. मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं.
https://T20 WC: बुमराह की जगह शमी या सिराज? गावस्कर ने सुझाया नाम









