नई दिल्ली. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन की मिक्सिंग पर स्टडी के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. यह स्टडी और क्लीनिकल ट्रायल करने की जिम्मेदारी वेल्लोर के क्रिश्चन मेडिकल कॉलेज को मिली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय दवा नियामक की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने 29 जुलाई को यह स्टडी को कराए जाने के लिए सुझाव दिया था. बैठक के दौरान एक्सपर्ट कमेटी ने सीएमसी, वेल्लोर में चौथे फेज के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी देने का सुझाव दिया था.
http://VIDEO : गजेंद्र वर्मा का नया गाना ‘ना होना तुमसे दूर’ मचा रहा धमाल
इस ट्रायल में 300 स्वस्थ वॉलंटियर्स पर COVID-19 की कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन की मिक्सिंग के प्रभाव जांचे जाएंगे. इस स्टडी का मकसद यह पता लगाना है कि क्या फुल वैक्सीनेशन कोर्स पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति को एक खुराक कोवैक्सीन और दूसरी खुराक कोविशील्ड की दी जा सकती है. यह प्रस्तावित स्टडी हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा की गई स्टडी से अलग है. अपनी स्टडी के आधार पर आईसीएमआर ने कहा था कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड को मिलाकर दिए जाने से बेहतर परिणाम दिखे हैं.
http://अल्पवर्षा से 40 फीसदी रोपाई अटकी, खेत भी दरकने लगे









