नई दिल्ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन को लेकर चर्चा है कि उन्हें कैंसर हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर सामने आई थी कि दिशा वकानी को गले का कैंसर हो गया है. लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. एक मीडिया से बातचीत में दिलीप जोशी ने कहा कि मुझे सुबह से लगातार कॉल्स आ रहे हैं. हर बार कुछ न कुछ उटपटांग न्यूज आ जाती है. मुझे लगता है इसको बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है. मैं बस इतना कहूंगा कि यह सब अफवाह है. इन पर ध्यान न दें.
https://DCW चीफ स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी
वहीं दिशा वकानी को कैंसर होने की फेक न्यूज पर तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी का एपिक रिएक्शन आया है. सबसे पहले तो असित मोदी ने बताया कि उनके पास दिशा वकानी को कैंसर होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर लाइक्स और क्लिक बिट के लिये लोग ऐसी खबरें डालते हैं. इसके बाद असित मोदी उन रिपोर्ट्स पर तंज कसा जिनमें बताया गया कि तारक मेहता शो में अलग अलग आवाज बनाकर बोलने से दिशा वकानी को गले का कैंसर हुआ. असित मोदी ने कहा- तंबाकू खाने से कैंसर होता है ना कि आवाज निकालने से. ऐसे तो सब मिमिक्री करने वाले डर जाएंगे.
https://‘राम सेतु’ का ट्रेलर रिलीज, पत्थर लिए पानी पर चलते नजर आए अक्षय










