আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिता को गुरुग्राम से साइकिल पर बिठाकर दरभंगा पहुंचीं 15 साल की बेटी, सीएफआई लेगा ट्रायल

Published on: May 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम से बीमार पिता को साइकिल पर बिठाकर बिहार के दरभंगा पहुंची 15 साल की ज्योति को साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने अगले महीने ट्रायल के लिए बुलाया है. ज्योति ने 1200 किमी साइकिल 7 दिनों में चलाई थी. फेडरेशन के चेयरमैन ओंकार सिंह ने कहा कि ज्योति अगर ट्रायल में सफल रहती हैं तो उन्हें दिल्ली स्थित नेशनल साइक्लिंग एकेडमी में जगह दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ज्योति से बात हुई है. आठवीं क्लास की छात्रा ज्योति ने बताया कि गुरुग्राम में उसके पिता बीमार थे.

http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के आय में होगी वृद्धि : विधायक

लॉकडाउन के दौरान उनका सही से इलाज नहीं हो पाया. पैसे की कमी से खाने में भी दिक्कत होने लगी थी. मकान मालिक रूम छोड़ने के लिए दबाव देने लगे थे. ज्योति ने कहा कि साइकिल के सिवाय आने के लिए और कुछ नहीं था. ज्योति की इस हिम्मत की पूरी देश में सराहना हो रही है. कई संगठनों ने उन्‍हें सम्मानित करने का ऐलान किया है. फेडरेशन के चेयरमैन ने कहा कि लॉकडाउन हटने के बाद अगले महीने दिल्ली आने को कहा है. खर्च हम उठाएंगे. उन्होने कहा कि 1200 किमी से अधिक साइकिल चलाने के लिए स्ट्रेंथ, फिजिकल एंड्यूरेंस होना चाहिए. हम एकेडमी में कम्प्यूटराइज्ड साइकिल से 7-8 पैरामीटर का परीक्षण करेंगे.

http://20 लीटर महुआ शराब, महुआ पास के साथ युवक गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now