नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान अम्फान की तबाही के बाद एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि 3 जून को चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से टकरा सकता है. विभाग ने कहा कि दक्षिण पूर्वी और आसपास के पूर्वी मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर दबाव के रूप में मजबूत होने की संभावना है तथा फिर यह अगले 24 घंटों में और अधिक मजबूत होकर चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील हो सकता है.
http://महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, चुकानी होगी इतनी ज्यादा कीमत
इसके उत्तर की तरफ आगे बढ़ने और 3 जून तक उत्तरी महाराष्ट्र तथा गुजरात तटों के पास पहुंचने की काफी संभावना है. इस कारण 4 और 5 जून को राज्य के अधिकांश शहरों में भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अरब सागर में गए मछुआरों को वापस बुला लिया है. साथ ही 4 जून तक मछुआरों को सागर से दूर रहने को कहा है. निसर्ग चक्रवात के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात सरकार ने चक्रवात निसर्ग को देखते हुए तटीय इलाकों में NDRF की टीमों को तैनात कर दिया है.
http://राज्य सरकार ने संपत्ति कर और विवरणी जमा करने की तिथि में एक बार फिर दी विशेष छूट
A low pressure area formed over Southeast & adjoining Eastcentral Arabian Sea and Lakshadweep area. To concentrate into a Depression over Eastcentral and adjoining Southeast Arabian Sea during next 24 hours and into a Cyclonic Storm during the subsequent 24 hours pic.twitter.com/5zVMJjBhKR
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 31, 2020
The depression in the south west Arabian Sea is likely to concentrate into a deep depression in next 12 hours and in next 24 hours it is going to become a cyclone: Anand Kumar Sharma, Deputy Director General, India Meteorological Department (IMD) pic.twitter.com/cZGJJlsv3L
— ANI (@ANI) June 1, 2020









