बलौदाबाजार/कसडोल. शिकायत मिलने पर एक महिला को बचाने मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी की पिटाई हो गई. मामल के पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा और कोरोना पॉजिटिव होने के चलते कोविड सेंटर में भर्ती कराया पर वहां से सभी फरार हो गए. पुलिस ने बुधवार सुबह पांचों को फिर पकड़ लिया है वहीं 3 फरार हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात भटगांव थाना प्रभारी एचआर रात्रे को सूचना मिली कि सलौनी कला निवासी राधा बाई देवांगन के घर में 7-8 लड़के रॉड और डंडा लेकर घुस आए हैं. वह मारपीट करने के साथ ही अभद्रता कर रहे हैं.
इस पर थाना प्रभारी रात्रे अपने साथ एक सिपाही को लेकर सरकारी गाड़ी से मौके पर पहुंचे.वहां महिला ने बताया कि पुलिस को आता देखकर बदमाश भाग निकले हैं. इस पर थाना प्रभारी ने आरोपियों का पीछा शुरू किया तो रास्ते में गाड़ी पंक्चर हो गई. उन्होंने सिपाही को गाड़ी बनवाने थाने से सामान लेने भेज दिया. इतने में आरोपी फिर आ पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ खड़े युवक राज देवांगन की पिटाई शुरू कर दी. इस पर बीच बचाव कर रहे थाना प्रभारी पर आरोपियों ने रॉड व डंडे से पिटाई कर दी और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. वापस लौटे सिपाही को देख आरोपी भाग निकले.
http://विद्या बालन का ‘मैं शेरनी’ गाना रिलीज, संघर्ष की कहानियों को सेलिब्रेट करता ये ट्रैक
सिपाही ने ही थाना प्रभारी को अस्पताल पहुंचाया. एसडीओपी संजय तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों उमेश पनका, प्रताप टंडन, अप्पू पनका, विशाल सतनामी, खड़क सतनामी, ननकू पनका सहित दो नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनमें से नाबालिग सहित उमेश पनका, प्रताप टंडन व अप्पू पनका अगले दिन पकड़े गए. जांच में संक्रमित मिले तो पुलिस ने गोविंदबन बिलाईगढ़ के कोविड सेंटर में भर्ती कराया. वहां से देर रात आरोपी भाग निकले, जिन्हें सुबह पकड़ लिया गया.
ब्लैक, वाइट और यलो के बाद देश में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज https://t.co/JJ4HPlqP5n
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 16, 2021







