नई दिल्ली. विद्या बालन स्टारर फिल्म शेरनी का टाइटल सॉन्ग ‘मैं शेरनी’ रिलीज हो गया है. इसमें विद्या बालन के साथ कुछ अनूठी पर्सनैलिटीज नजर आ रही हैं. संघर्ष की कहानियों को सेलिब्रेट करते हुए इस विशेष साउंडट्रैक को सिंगर अकासा और रफ्तार ने अपने सुरों से सजाया है. ये ट्रैक इन शेरनियों के साहस को सलाम करता है, उनको सराहता है, जिन्होंने अपनी सभी बाधाओं को हराया और पुरानी मान्यताओं को नकारते हुए अपनी जगह बनाई है. विद्या बालन के साथ मीरा एरडा (एफ4 रेसर और ड्राइवर कोच), नताशा नोएल (बॉडी पॉजिटिविटी इन्फ्लुएंसर और योगा ट्रेनर), ईशना कुट्टी ( सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और हुला-हूप डांसर) और त्रिनेत्र हल्दर (कर्नाटक की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर में से एक),
http://धुमाल, ग्रास बैंड और बैंड पार्टी बजाने की मिली सशर्त अनुमति
जयश्री माने (बी.वाई.एल नायर अस्पताल की एक फ्रंट लाइन वॉरियर), रिद्धी आर्य (एक छात्रा जो फ्रंटलाइन वॉरियर्स में भोजन बांटती है), अनीता देवी (सेक्युरिटी गार्ड), सीमा दुग्गल (शिक्षक), अर्चना जादव (हाउस हेल्प) नजर आ रही हैं. राघव द्वारा लिखे गए, ‘मैं शेरनी’ को उत्कर्ष धोटेकर ने कंपोज किया है. विद्या का कहना है कि उनकी आगामी ओटीटी फिल्म ‘शेरनी’ का म्यूजिक वीडियो ‘मैं शेरनी’ उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जिनमें कभी हार न मानने की भावना है. विद्या का कहना है कि उनकी आगामी ओटीटी फिल्म ‘शेरनी’ का म्यूजिक वीडियो ‘मैं शेरनी’ उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जिनमें कभी हार न मानने की भावना है.
http://ब्लैक, वाइट और यलो के बाद देश में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज










