আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भदोही में भी दलित लड़की के साथ हैवानियत, सिर कुचलकर हत्या

Published on: October 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. यूपी के भदोही में एक नाबालिग दलित लड़की की हत्या सिर कुचलकर कर दी गई. घरवालों का आरोप है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी को मार दिया गया. घटना भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की है. जहां चकराजाराम तिवारीपुर गांव में दोपहर के वक्त 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की घर से निकलकर पास के खेत में शौच के लिए गई थी. लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने खेत की तरफ जाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश वहां पड़ी थी. उसका सिर कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया था.

http://अनलॉक का पहला दिन : लौकी व भाजी 60 तो बैगन, परवल और बरबट्टी 80 रुपए किलो



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को रेप के बाद मारा गया है. पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है. भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि पुलिस रेप और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या सिर कुचलकर की गई है. नाबालिग के साथ रेप हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

http://शराब तस्कर द्वारा ग्रामीण की पिटाई के बाद तनाव, भीड़ ने पुलिस वाहन में की तोड़फोड़, विधायक के खिलाफ नारे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now