আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोज 500-1000 मजदूरों का हो रहा पलायन, 96 को श्रम विभाग ने रोककर वापस भेजा

Published on: November 21, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. नगर के समीप ग्राम डोंगरीपाली के पास शुक्रवार को फिर करीब 96 मजदूरों को दीगर प्रान्त पलायन करते श्रम विभाग ने पकड़ा. कलेक्टर के निर्देश पर मजदूरों को स्थानीय एकलव्य स्कूल में रोक कर बयान लिया गया बाद सभी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा गया. दुधमुहे बच्चों के साथ भट्ठा लेकर जा रहे मजदूरों को ले जाने वाले किसी भी प्रमुख दलाल पर कार्रवाई न होने के कारण बुलन्द हौसलों के साथ अब भी ये दलाल मजदूरों को प्रतिदिन ले जा रहे हैं. ज्ञात हो कि महासमुंद जिला अपराध रोकने के लिए प्रदेश में सबसे सक्रिय जिला माना जाता है पर इसी सक्रिय जिले में मजदूर दलाल बेख़ौफ़ मजदूरों पर अत्याचार करने से परहेज नहीं कर रहे हैं.


देश भर में कोरोना महामारी के कारण अनेक तरह की सावधानियां बरतने के निर्देश सभी सूचना तंत्रों से प्रसारित किए जा रहे हैं. इसका असर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है पर जिले में मजदूर दलालों के लिए शासन की यह महत्वपूर्ण अपील भी कोई मायने नहीं रखती. पिथौरा क्षेत्र से लगभग प्रतिदिन 500-1000 तक मजदूर विभिन्न साधनों में खचाखच भरकर ले जाए जा रहे हैं. पर गांजा और शराब के लिए प्रतिदिन सक्रिय रहने वाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई से बचती दिख रही है. भट्ठा जाते श्रमिकों को रोकने का पूरा जिम्मा एसडीएम एवं श्रम निरीक्षक को दे दिया गया है. बीती रात पिथौरा के चार किलोमीटर दूर ग्राम डोंगरीपाली के पास श्रम निरीक्षक ने एक बस एवं दो पिकअप में भरकर ले जाते करीब 96 मजदूरों को रोका इनमें 23 बच्चे शामिल हैं.

http://मौनी रॉय के बोल्ड फोटोशूट ने मचाया हंगामा, देखिए तस्वीरें

नवजात बच्चे भी ले जाए जा रहे

उत्तरप्रदेश के ईंट भट्ठों में मजदूरी हेतु ऐसे मजदूरों को भी ले जाया जा रहा है जिनके दूधमुंहे बच्चे साथ में हैं. इन दुधमुंहे बच्चों के साथ एक 40 सीटर बस में करीब सौ से अधिक मजदूरों को खचा-खच भरकर करीब 1000 किलोमीटर का लंबा सफर बगैर किसी भोजन की व्यवस्था के तय करना पड़ता है.

पुलिस ने कहा- हम कार्रवाई नहीं कर सकते

इधर, स्थानीय पुलिस से कुछ पत्रकारों ने भट्ठा ले जाने वाले दलालों पर कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने से स्पष्ट इंकार कर दिया था. बाद जब शिकायत कलेक्टर से की गई तब श्रम निरीक्षक ने एसडीएम के साथ मिलकर कार्रवाई की.

http://SBI में अप्रेंटिस के 8500 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन


दलालों के हौसले बुलंद

पिथौरा क्षेत्र में मजदूरों को लेकर ईंट भट्ठे में भेजने वाले करीब दर्जन भर दलाल अधिक सक्रिय हैं. वर्तमान में ये अपने बुलन्द हौसले के साथ काम कर रहे हैं. इन दलालों पर कार्रवाई न होने के कारण ये मजदूरों से लदी वाहन पकड़ाने के बाद भी पुनः उसी दिन कार्रवाई को नजरअंदाज करते हुए अगली खेप को भेजने की तैयारी में जुट जाते हैं.

अफसर जानकारी नहीं दे रहे

मजदूरों को पकड़ने के बाद सभी मजदूरों के बयान लेकर उन्हें पिथौरा के एकलव्य स्कूल में भोजन कराकर उनके घरों को भेज दिया गया. पर इन मजदूरों को ले जाने वाले दलाल कौन हैं? इन पर क्या कार्रवाई की जा रही? एवं जिस बस एवं पिकअप में मजदूरों को ले जाया जा रहा था उन पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी हेतु स्थानीय एसडीएम एवं श्रम निरीक्षक से सम्पर्क का प्रयास किया गया पर दोनों ही अफसरों ने मोबाइल रिसीव नहीं किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now