नई दिल्ली. अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ये चक्रवाती तूफान तौकते गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास तट से टकराएगा. महाराष्ट्र, केरल और गुजरात के तटों पर तीन दिन तक तूफान का असर रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान के दौरान 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तूफान के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को हाईलेवल मीटिंग की और तैयारियां का जायजा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने राहत-बचाव के सभी इंतजाम करने और लोगों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं.
http://महासमुंद, बलौदाबाजार, दुर्ग, कोरबा समेत इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में तौकते केरल, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. जिसके लिए NDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. अनुमान है कि 18 मई को चक्रवाती तूफान गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास तट से टकराएगा. गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्री इलाकों में साइक्लोन को लेकर कोस्ट गार्ड अलर्ट पर है. साथ ही मछुआरों को समंदर से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. तौकते के खतरे के बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया है. मुंबई के दहिसर के जबों कोविड अस्पताल से मरीजों को शिफ्ट किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सोमवार तक तेज बारिश होने की संभावना है.
http://शराब की होम डिलीवरी के लिए नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क : लखमा
The SCS “Tauktae” intensified into a VSCS, lay centred at 0230 hrs IST of 16th May about 150 km southwest of Panjim-Goa, 490 km south of Mumbai, 730 km SSWest of Veraval (Gujarat). cross Gujarat coast between Porbandar & Mahuva (Bhavnagar district) around 18th May early morning.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 16, 2021









