नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के दिन चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से भारी बारिश हो सकती है. मौसम की चेतावनी है कि चक्रवाती तूफान सितरंग कई राज्यों में तबाही भी मचा सकता है. मौसम विभाग का यह अलर्ट पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की उम्मीद है. कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक संजीव बंदोपाध्याय के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तर-24 परगना और दक्षिण-24 परगना जिलों में अलग-अलग स्थानों पर दिवाली के दिन भारी से बहुत भारी बारिश होगी. जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है.
https://मात्र 45 दिन पीएम रहीं लिज ट्रस, पेंशन की रकम जानकर रह जाएंगे दंग
25 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा के दिन) को नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी वर्षा होने की संभावना है. दोनों दिनों कोलकाता, हावड़ा और हुगली में मध्यम वर्षा हो सकती है. वहीं, भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दिवाली और गोवर्धन पूजा वाले दिन अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है.24-26 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय और 23-26 अक्टूबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों के साथ और बाहर न जाएं.
https://आंखों के लिए नुकसानदायक है पटाखों का प्रदूषण, आतिशबाजी के दौरान रखें सावधानी









