नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई है. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर और दक्षिण अंडमान सागर के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इससे ओड़िशा और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती तूफान अम्फान (Amphan) की संभावना है. तटीय राज्यों में तूफान की वजह से बारिश होने की संभावना है. इस तूफान के कारण ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत 8 राज्यों में अलर्ट है.
http://मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक पलटा, 5 की मौत, 20 घायल
मौसम विभाग ने कहा कि अगर ये चक्रवाती तूफान के तौर पर विकसित हुआ तो ये 17 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इस समय हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. ओड़िशा में तूफान के संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की गई. साथ ही कलेक्टरों से लोगों के लिए वैकल्पिक आश्रय गृहों की व्यवस्था करने को कहा गया है. ओड़िशा के राहत आयुक्त ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के साथ तूफान की स्थिति और राज्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव की समीक्षा की है.
http://औरैया में भीषण सड़क हादसा, 24 मजदूरों की मौत









