আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद को अति पिछड़ा जिला बनाने का श्रेय भाजपा को : अंकित

Published on: April 17, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने कहा है कि विगत दिनों महासमुंद जिले के प्रवास पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी नीति आयोग द्वारा महासमुंद को आकांक्षी जिला बनाने पश्चात समीक्षा करने आए थे. अंकित ने बताया कि देश के अत्यंत पिछड़े 117 जिलों में महासमुंद को शामिल किया जाना अपने आप में 2003 से 2018 तक कि 15 साल की भाजपा सरकार द्वारा महासमुंद जिले की की गई उपेक्षा को प्रमाणित करता है. केंद्र सरकार द्वारा 2018 में महासमुंद जिले को आकांक्षी जिले में शामिल किया गया था.

https://बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत; 3 गंभीर

जिसके अंतर्गत कम विकसित जिलों को जल्दी और प्रभावी ढंग से स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के तहत 49 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) में की गई वृद्धिशील प्रगति की ओर ले जाना है. अंकित ने बताया कि एक तो केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के टैक्स की आय के हिस्से को जो कि लगभग 20 हजार करोड़ है नहीं दे रहा है. पेट्रोल-डीजल में केंद्र के करों में बेतहाशा वृद्धि की है जिसके कारण आज कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद बढ़ गई है, जबकि राज्य सरकार द्वारा रमन सरकार द्वारा छोड़े गए करों में कोई वृद्धि नहीं की है. और 2018 के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण ग्रामीण इलाकों में किसानों और मजदूरों की आय में वृद्धि हुई है जिसके कारण शहरों के व्यवसाय में कोरोनाकाल में भी वृद्धि हुई.

https://दुरूगपाली में बूढ़ादेव मंदिर की स्थापना और सामुदायिक भवन का लोकार्पण

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 200 रुपए में सिलेंडर बांटा गया पर आज वही रसोई गैस का सिलेंडर 1075 रुपए तक मिल रहा है. जो सब्सिडी पहले 230 रुपए हुआ करती थी वो आज शून्य हो गई है. महासमुंद जिले के लिए तो अपने आप में ये अपमान की बात है कि इसे 15 साली रमन सरकार के बाद भी आकांक्षी जिले में शामिल किया गया है. अंकित ने कटाक्ष किया की लगता है कि भाजपा के स्थानीय नेता उनको ये नहीं बता पाए कि यहां 15 साल भाजपा की सरकार थी जिसके कारण इस जिले का ये हाल है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now