नई दिल्ली. सरकार अगले साल से टीकाकरण करने की योजना पर काम कर रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि हमारे पास दुनिया में सबसे अधिक रिकवरी रेट है 95 और 96 प्रतिशत के बीच. उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोरोना से होने वाली मृतकों की दर 1.45 प्रतिशत है. मुझे लगता है कि बुरा वक्त शायद खत्म हो गया है लेकिन अभी भी सावधानी की जरूरत है. कोरोना के खिलाफ मुख्य हथियार मास्क, हाथों को साफ करना और शारीरिक दूरी ही है, जिसका हम सभी को पालन करने की जरूरत है.
http://PTS में कांस्टेबल ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों का टीकाकरण शुरू हो सकता है और सरकार की पहली प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता है. उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि शायद जनवरी में किसी भी सप्ताह में, ऐसा समय हो सकता है जब सरकार भारत के लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन देने की स्थिति में हो. डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस के बारे में अधिक सोचना सबसे बुरा है, लेकिन लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कोविड को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करना होगा.
http://धान खरीदी केंद्रों के 14 और कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिले









