नई दिल्ली. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. दरअसल, कई राज्यों में लॉकडाउन में खत्म होने के बाद जिस तरह बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है, उसे देखते हुए डॉ गुलरिया ने ये आशंका जताई है. उन्होंने ये बात एक मीडिया हाउस से बातचीत में कही. डॉ गुलेरिया ने कहा कि हमने अनलॉक करना शुरू कर दिया है और लोगों में फिर से लापरवाही देखने को मिल रही है.
http://आपके मोबाइल में अटैक कर सकता Joker वायरस, इन 8 ऐप्स को तुरंत करें डिलीट
कोविड-उपयुक्त व्यवहार की कमी दिख रही है. पहली और दूसरी लहर के बीच जो हुआ उससे हमने सीखा नहीं है. फिर से भीड़ बढ़ रही है, लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं. अगर ऐसा ही रहा तो राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. ये अगले 6 से 8 सप्ताह के भीतर हो सकता है…हो सकता है इससे थोड़ा ज्यादा समय लगे. उन्होने कहा कि सब कुछ इस बात निर्भर करेगा कि लोग कोरोना नियमों का किस तरह से पालन करते हैं और भीड़ को रोक पाने में कितना सफल होते हैं.
http://रेलवे ट्रेक पर मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस









