আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अगस्त में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में पीक!

Published on: July 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर अगले महीने यानी अगस्त में दस्तक दे सकती है. एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस की तीसरी लहर अगस्त महीने में आ सकती है और सितंबर में अपने चरम पर होगी. यानी कोरोना महामारी की तीसरी लहर सितंबर महीने में अपने पीक पर पहुंच सकती है. एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो 7 मई को भारत में कोरोना की दूसरी लहर अपने पीक पर पहुंच गई थी. दूसरी लहर अप्रैल में भारत में आई और मई में अपने चरम पर पहुंच गई. जिससे दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों के लाखों लोगों को परिवार प्रभावित किया.

http://फेरों से पहले दूल्हे ने की नकद और बाइक की मांग, बिना दुल्हन के लौटी बारात

एसबीआई रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने के दूसरे पखवाड़े से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 21 अगस्त से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक आंकड़ों से पता चलता है कि तीसरी लहर की पीक के दौरान दूसरी लहर की तुलना में अधिक लोग वायरस से संक्रमित होंगे. बैंक की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर का असर करीब 98 दिनों तक रह सकता है. इसके अलावा जानकारों का मानना है कि यह दूसरी लहर जितनी ही गंभीर हो सकती है. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है, और इसका फायदा लोगों को मिलेगा. इसलिए तीसरी लहर में मृतकों की संख्या दूसरी लहर की तुलना में कम हो सकती है.

http://अवैध वसूली राशि का हिस्सा मांगने वाले खनिज विभाग के 3 कर्मचारी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now