আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL पर कोरोना का कहर, KKR-RCB का आज होने वाला मैच रद्द

Published on: May 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द हो गया है. केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया है. केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  बता दें कि कोरोना काल के दौरान बीसीसीआई ने मजबूत बायो बबल का हवाला दिया था. जिसके तहत अबतक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए. लेकिन अहमदाबाद में खेले जाने वाला 30वां मैच रद्द कर दिया गया है. पहले खबर आई थी कि कोरोना काल से बचने के लिए बीसीसीआई ने बायो-बबल को और सख्त कर दिया है लेकिन उसके बाद भी खिलाड़ी बच नहीं पाए हैं.

http://कोरोना को रोकने के लिए देशभर में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार करें : SC

ऐसा कहा गया था कि खिलाड़ियों के बाहर से आने वाले खाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. बबल में रह रहे खिलाड़ियों को सिर्फ होटल में मिलने वाला खाना ही खाना होगा. बता दें कि कोरोना काल में आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठ रहे थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल से हट चुके हैं. हालांकि बीसीसीआई ने साफ कहा था कि आईपीएल जारी रहेगा. बीसीसीआई ने कहा था कि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा. इस बार कोरोना की वजह से देश के सिर्फ छह शहरों में ही आईपीएल हो रहा है. खिलाड़ियों को ज्यादा सफर ना करना पड़े, इसके लिए ऐसा किया गया है.

http://उर्वशी रौतेला ने ब्लैक ड्रेस में समुद्र किनारे किया शानदार डांस, आपने देखा?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now