नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 62,064 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 1,007 मरीजों की मौत हुई है. देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,075 पहुंच गई है. इसमें से 15,35,744 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6,34,945 है. वहीं अब तक 44,386 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट 69.33 प्रतिशत है. वहीं मृत्यु दर गिरकर 2 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है.
http://छत्तीसगढ़ में 285 नए कोरोना मरीज मिले, 227 डिस्चार्ज, 6 की मौत
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 9 अगस्त तक कोविड-19 के 2,45,83,558 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें से रविवार को 4,77,023 नमूनों की जांच की गई है. दुनिया में भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मरीजों की संख्या 2 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जल्द ही ये आंकड़ा 2 करोड़ पार कर जाएगा. वहीं दुनिया के 213 देशों में कोरोना से 7 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 51.5 लाख को पार कर गई है. वहीं ब्राजील में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंच गया है. इस बीच न्यूजीलैंड में कोरोना मुक्ति के सौ दिन पूरे हो चुके हैं.
http://8.5 करोड़ किसानों के खाते में पहुंची PM KISAN योजना की छठी किस्त, ऐसे चेक करें बैलेंस
Single-day spike of 62,064 cases and 1,007 deaths reported in India, in the last 24 hours.
The #COVID19 tally rises to 22,15,075 including 6,34,945 active cases, 15,35,744 cured/discharged/migrated & 44,386 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/K3wcsEuAy5
— ANI (@ANI) August 10, 2020









