नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट जल्द ही दुनियाभर में हावी हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक WHO प्रमुख ने कहा कि नया स्वरूप ‘डेल्टा’ दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जिससे संक्रमण के मामले और उससे जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. डेल्टा अभी 104 देशों में फैल चुका है और इसके जल्द पूरी दुनिया में सबसे हावी स्वरूप बनने की आशंका है. उन्होंने चेतावनी दी कि ज्यादा वैक्सिनेशन कवरेज वाली जगहों में डेल्टा तेजी से फैल रहा है. यह खासतौर से सुरक्षा नहीं लेने और जोखिम वाले लोगों को संक्रमित कर रहा है. खासतौर से कम टीकाकरण वाले देशों में हालत ज्यादा खराब है.
http://VIDEO : शनाया कपूर का बेली डांस देख दिल हार बैठेंगे आप
टेडरोस ने इस बात पर जोर दिया कि डेल्टा और तेजी से फैलने वाले दूसरे वेरिएंट्स मामलों की विनाशकारी लहर चला रहे हैं, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौत में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि वे देश जिन्होंने केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य के उपायों से वायरस की शुरुआती लहरों का सामना कर लिया था, वे भी अब प्रकोपों के बीच में हैं. उन्होंने कहा कि आज मेरा संदेश यह है कि हम एक बिगड़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जो आगे चलकर जीवन, आजीविका और वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए खतरा बन सकती हैं. यह उन स्थानों के लिए और भी बदतर है, जहां टीके कम हैं और संक्रमण का कहर अब भी जारी है.
http://Mahindra Bolero Neo भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









