नई दिल्ली. WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति काफी चिंता में डालने वाली है. पूरी दुनिया के लिए महामारी का ये दूसरा साल ज्यादा जानलेवा साबित होने वाला है. रिपोट्स के मुताबिक WHO प्रमुख ने कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति काफी खराब है, कई राज्यों में मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, अस्पताल में भी कई मरीज एडमिट हो रहे हैं, मौतें भी हो रही हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से जानकारी दी गई है कि वे भारत की कोरोना स्थिति को काफी करीब से देख रहे हैं और हर जरूरी मदद समय रहते पहुंचाई जा रही है.
http://कपड़ा व्यवसायियों को भी मिले आंशिक व्यवसाय की छूट : राजेश
डब्ल्यूएचओ प्रमुख की तरफ से जोर देकर कहा गया है कि भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, वेतनाम, कंबोडिया, थाइलैड और इजिप्ट में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. अफ्रीका में भी स्थिति चिंता में डालने वाली है. ऐसे में इन सभी देशों को हर तरह की मदद दी जाएगी. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने इस बात पर चिंता जाहिर की गई है कि महामारी का ये दूसरा साल और ज्यादा घातक साबित हो रहा है. उनके मुताबिक जितनी मौतें पिछले साल हुई थीं, इस साल स्थिति और खराब होती दिख सकती है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये स्वीकार किया है कि वैक्सीन की सप्लाई पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है. वहीं उन्होंने ये भी कहा है कि बढ़ते मामलों के बीच जीवन और आजीविका दोनों बचाने पर जोर देना जरूरी है.
http://कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल, उप अभियंता निलंबित









