नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, रिजर्व सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सहित सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद में जुटी थी. टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद तीन दिन के पृथकवास से गुजर रही थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले इस घटना के बाद मयंक अग्रवाल को टीम से जोड़ा गया है. सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी को अहमदाबाद में होगी. धवन, अय्यर और गायकवाड़ को एक हफ्ते के पृथकवास से गुजरना होगा.
https://एक्टर रमेश देव का हार्ट अटैक से निधन, 3 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
बाद दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर नतीजों के बाद ही वे टीम से जुड़ सकते हैं. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों में बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि पृथकवास खत्म होने तक वे ठीक हो जाएंगे. बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के नेगेटिव नतीजे आए हैं उनका अनिवार्य पृथकवास गुरुवार को पूरा होगा. गुरुवार को दोबारा नेगेटिव पाए जाने पर वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश करेंगे. अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम के परीक्षण प्रोटोकॉल के अनुसार प्रत्येक दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा क्योंकि रेपिड एंटीजेन परीक्षण अधिकतर निर्णायक नहीं होते. खिलाड़ी में लक्षण दिखने की स्थिति में स्वयं परीक्षण करने के लिए टीम को रेपिड एंटीजेन किट सौंपी गई हैं.
https://फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना











