আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस आपदा घोषित, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

Published on: March 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के 85 मामलों की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है. गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस से किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसके परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद दी जाएगी. कोरोना संबंधी राहत कार्यों में शामिल व्यक्तियों को भी मुआवजे के दायरे में रखा गया है. मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कोरोना वायरस को एक अधिसूचित आपदा के रूप में मानने का निर्णय लिया है.

http://बिराजपाली हत्याकांड का आरोपी ओड़िशा से गिरफ्तार

बता दें कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से संक्रमित 10 लोगों को अब तक ठीक हो चुके हैं. इसमें उत्तर प्रदेश के 5, केरल के तीन, राजस्थान व दिल्ली के एक-एक मरीज शामिल हैं. इन्हें इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. वहीं कोरोना की वजह से अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी घोषणा की. ट्रंप ने कोरोना से लड़ने के लिए 50 बिलियन डॉलर के फंड का भी ऐलान किया है.

http://पेड़ पर लटकी मिली दो सगी बहनों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now