नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजकोट में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की आधारशिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रखी. उन्होने कहा कि साल 2020 को एक नई नेशनल हेल्थ फैसिलिटी के साथ विदाई देना, इस साल की चुनौती को भी बताता है और नए साल की प्राथमिकता को भी दर्शाता है. भारत में बनी वैक्सीन हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में हैं. दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण चलाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. मुझे विश्वास है कि टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन जल्द आने वाली है.
http://एक बार फिर बढ़ी तारीख, अब 10 तक फाइल करें अपना ITR
लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए ढिलाई नहीं बरतनी है. मैंने पहले कहा था- दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं, अब मैं कहा रहा हूं- दवाई भी और कड़ाई भी. यह 2021 के लिए हम लोगों का मंत्र होगा. उन्होने कहा कि यह साल पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों से भरा रहा है. स्वास्थ्य ही संपदा है. स्वास्थ्य पर जब चोट होती है तो जीवन का हर पहलू प्रभावित होता है. पूरा सामाजिक दायरा उसकी चपेट में आता है. इसलिए साल का ये अंतिम दिन भारत के लाखों डॉक्टर्स, हेल्थ वॉरियर्स, सफाई कर्मियों, दवा दुकानों में काम करने वाले, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को याद करने का है.
http://राप्रसे के 6 और भापुसे के 6 अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची
कर्तव्य पथ पर जिन साथियों ने अपना जीवन दे दिया है, उन्हें मैं सादर नमन करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि हमने जहां गरीब का इलाज पर होने वाला खर्च कम किया. वहीं इस बात पर भी जोर दिया कि डॉक्टरों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो. आज हेल्थ और वैलनेस को लेकर देशभर में एक सतर्कता आई है, गंभीरता आई है. शहरों के साथ ही दूर-दराज के गांवों में भी ये सतर्कता हम देख रहे हैं. भारत फ्यूचर ऑफ हेल्थ और हेल्थ फॉर फ्यूचर, दोनों में ही सबसे महत्त्वपूर्ण रोल निभाने जा रहा है. जहां दुनिया को मेडिकल प्रोफेशनल्स भी मिलेंगे, उनका सेवाभाव भी मिलेगा.
Earlier, I said, 'Dawai nahi toh dheelai nahi'. Now, I am saying 'Dawai bhi aur kadaai (caution) bhi'. Our mantra for the year 2021 is 'Dawai bhi aur kadaai bhi': Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/qAkDQnkiup
— ANI (@ANI) December 31, 2020









