আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

16 जनवरी से लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्यकर्मियों को पहले दी जाएगी वैक्सीन

Published on: January 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना पर प्रहार के लिए टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा. देश में कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें टीकाकरण अभियान को शुरू करने पर फैसला लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी, जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 3 करोड़ है. इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ है. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली.

http://साली के प्यार में जीजा ने की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार


इस दौरान उन्होंने Co-WIN वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली. Co-WIN से कोरोना टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी, वैक्सीन के स्टॉक्स से जुड़ीं सूचनाएं, उन्हें स्टोर करने के तापमान और जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है, उन्हें ट्रैक करने जैसे काम होंगे. अब तक 79 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन कराया है. प्रधानमंत्री को देशभर में आयोजित किए गए तीन चरणों में ड्राई रन से भी अवगत कराया गया. तीसरा ड्राई रन शुक्रवार को देश के सभी जिलों में चलाया गया था. सबसे पहले 28 और 29 दिसंबर को 4 राज्यों में दो दिन के लिए ड्राई रन किया गया था.

http://तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 103/2, 197 रनों की बढ़त



इसके बाद 2 जनवरी को सभी राज्यों में ड्राई रन चलाया गया था और शुक्रवार को 33 राज्यों (हरियाणा, हिमाचल और अरुणाचल को छोड़कर) और केंद्रशासित प्रदेशों में वैक्सीन का फिर से ड्राई रन हुआ. एक बूथ पर हर सत्र में 100 से 200 लोगों को टीका लगाया जाएगा. उन पर 30 मिनट तक नजर रखी जाएगी जिससे रिएक्शन को देखा जा सके. वहीं, टीकाकरण केंद्र पर एक बार में एक ही व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा. कोविन ऐप में पहले से रजिस्टर लोगों को ही टीका लगाया जाएगा. ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन नहीं होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now