नई दिल्ली. महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को दो दिनों के लिए रोक दिया है. टीकाकरण के इस अभियान को 18 जनवरी तक के लिए पूरे महाराष्ट्र में रोका गया है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, CoWin ऐप में तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस कार्यक्रम पर रोक लगाई गई है. अपर नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि CoWin ऐप में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे ठीक किया जाना है. इस रविवार और सोमवार को राज्य में कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा.
http://धान खरीदी के लिए बारदाने की व्यवस्था, फरवरी का खाद्यान्न जनवरी में ही वितरण करने के निर्देश
बीएमसी के अनुसार पहले दिन ही टीकाकरण अभियान को लागू करते समय CoWin ऐप में कुछ तकनीकी समस्याएं देखी गईं. आगे कहा गया कि केंद्र सरकार उसी को ठीक करने का प्रयास कर रही है. बता दें कि देश में कोरोना के टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के पहले दिन देश में 1.91 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए 3,351 सेंटर बनाए गए थे. इन वैक्सीनेशन सेंटर पर 16,755 लोगों की ड्यूटी लगाई गई.
http://सोनू सूद का गाना ‘पागल नहीं होना’ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया









