আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना टीकाकरण कार्य से गैरहाजिर, पंचायत सचिव निलंबित

Published on: April 5, 2021
---Advertisement---

बेमेतरा. कोरोना टीकाकरण कार्य में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण जनपद पंचायत साजा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुक के पंचायत सचिव पंचराम निषाद को निलंबित कर दिया गया है. जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राम पंचायत लुक के 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण कार्य कराए जाने हेतु ड्यूटी लगाई गई थी. उनके द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र देवकर में अनुपस्थित रहने एवं मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने पर भी संपर्क न हो पाने, पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को टीकाकरण कराए जाने हेतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय अपने दायित्वों के निर्वहन मे घोर लापरपाही बरती गई. निलंबन अवधि मे पंचायत सचिव निषाद का मुख्यालय जनपद पंचायत साजा निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

http://झारमुड़ा से डोंगरीपाली बारात, दर्जनों संक्रमित, स्वास्थ्य केंद्र से एक डॉक्टर सहित 4 पॉजिटिव

बिरकोनी में चैत्र नवरात्रि की तैयारी लगभग पूर्ण

बिरकोनी. मां चंडी सिद्ध शक्तिपीठ बिरकोनी में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आयोजन की तैयारी लगभग पूर्णता की ओर है. चंडी मंदिर के अध्यक्ष दिनेश्वर चंद्राकर ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव 13 अप्रैल से प्रारंभ है. समिति ने निर्णय लिया है कि तेल ज्योति के लिए राशि 501 रुपए यथावत है. अध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रतिदिन हवन प्रक्रिया यज्ञ शाला में संपन्न होगा. हवन में बैठने मो. नं. 99264-81383 पर संपर्क कर सकते हैं.

http://अनिल देशमुख ने गृहमंत्री पद से दिया इस्तीफा, 100 करोड़ की वसूली का है आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now