नई दिल्ली. वसूली के आरोपों में घिरे महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है. उन्होने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेज दिया है. मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बीते दिनों एक चिट्ठी लिख कर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपउ की वसूली करने का आरोप लगाया था. इसी के बाद से ही अनिल देशमुख हर किसी के निशाने पर थे. देशमुख ने इस्तीफे में लिखा- आज माननीय हाईकोर्ट की ओर से एडवोकेट जयश्री पाटिल की याचिका पर CBI जांच का आदेश दिया गया है.
http://Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इसलिए मैं नैतिक आधार पर गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देता हूं. मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूं कि मुझे गृह मंत्री के पद से मुक्त किया जाए. सूत्रों के मुताबिक दिलीप वलसे पाटिल नए गृहमंत्री हो सकते हैं. बता दें कि इस मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, क्योंकि अनिल देशमुख गृहमंत्री हैं इसलिए पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएगी. ऐसे में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाती है.
http://नक्सलियों के विरूद्ध अभियान को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा : सीएम भूपेश









