আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9996 नए मामले, 357 की मौत

Published on: June 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 9996 नए मामले सामने आए हैं और 357 लोगों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,86,579 हो गई है. इनमें 137448 एक्टिव केस हैं जबकि 141029 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस की रिकवरी दर लगभग 49.21% है. अब तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक महाराष्ट्र में 3,438, गुजरात में 1,347, दिल्ली में 984, मध्यप्रदेश में 427, पश्चिम बंगाल में 432, तमिलनाडु में 326, उत्तर प्रदेश में 321, राजस्थान में 259 और तेलंगाना में 156 लोगों की मौत हुई है.

http://जांच रिपोर्ट से खुलासा, सरपंच पति और पोस्टमास्टर द्वारा मजदूरों का 2.82 लाख रुपए गबन

मंत्रालय के डाटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 78, कर्नाटक में 69, पंजाब में 55, जम्मू-कश्मीर में 51 की मौत हुई है. हरियाणा में 52, बिहार में 33, केरल में 18, उत्तराखंड में 15, ओड़िशा में 9 तथा झारखंड में 8 लोगों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 6-6, चंडीगढ़ में 5, असम में 4, मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई है. मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे.

http://मुख्यमंत्री को सहायता कोष के लिए बार-बार पैसा मांगने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now