আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9304 नए मामले, 260 की मौत

Published on: June 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9304 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है. वहीं 3804 लोग ठीक हुए हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,16,919 हो गई है. इनमें से 1,04107 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,06737 एक्टिव मामले हैं. अब तक देश में 6075 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 75 हजार है. अब तक 2 587 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 32 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं.

http://पूर्व कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, कोतवाली में मामला दर्ज

अभी करीब 40 हजार एक्टिव केस हैं. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां अब तक करीब 26 हजार केस सामने आए हैं, जिसमें 208 लोगों की मौत हो चुकी है. तीसरे नंबर पर दिल्ली है यहां अब तक 23645 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9542 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 18100 हो गया है, जिसमें 1122 लोगों की मौत हो चुकी है. राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 9652 है, जिसमें 209 लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 8588 है, जिसमें 371 की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 8729 है, जिसमें 229 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://शर्मनाक : गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों से भरा अनानास, मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now