আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 7466 नए केस, 175 की मौत

Published on: May 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 7466 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 175 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,65,799 हो गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 89,987 है. अब तक देश में 4,706 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है. वहीं अब तक 71,105 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. एक विदेशी लौट चुका है. देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में कोविड 19 मरीजों की संख्या 59546 पहुंच गई है. इसमें से 18616 लोग ठीक हुए और 1982 लोगों की मौत हुई है.

http://प्रवासी मजदूरों से न लिया जाए बसों-ट्रेनों का किराया : सुप्रीम कोर्ट

तमिलनाडु में 19372 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 145 लोगों की मौत हो चुकी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16281 कोरोना मरीज हैं, जिसमें से 7495 ठीक हुए और 316 की मौत हुई. वहीं, गुजरात में 15562 कोरोना मरीजों में से 8003 ठीक हो चुके हैं. अभी तक 960 लोगों की मौत हुई है. राजस्थान में अब तक 8 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 180 लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7453 पहुंच गई है. इसमें ठीक होने वाले 4050 लोग हैं और 321 की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश में 7170 कोविड 19 के मरीज मिल चुके हैं. इसमें से 4215 ठीक हुए, जबकि 197 की मौत हुई है.

http://​​​​​​​कान्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में लापरवाही, तीन व्याख्याता निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now