আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24850 नए मामले, 613 की मौत

Published on: July 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. केद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए हैं और 613 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6,73,165 हो गई है, जिनमें से 2,44,814 सक्रिय मामले हैं, 4,09,083 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 19,268 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 97,89,066 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. देश में 4 जुलाई को ही 2,48,934 सैंपल टेस्ट किए गए.

http://उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में लापरवाही, उप पंजीयक को नोटिस

कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा पीड़ित राज्य है. राज्य में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 7,074 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख को पार कर गई. साथ ही एक दिन में सबसे ज्यादा 295 मौत का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया. शनिवार को 295 मौतों की घोषणा के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों को कुल आंकड़ा 8,376 तक जा पहुंचा है. संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 2,00064 हो गया है. ये दोनों आंकड़े देश में सबसे ज्यादा हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है.

http://2 साल से फरार अनाचार के तीन और आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now