नई दिल्ली. देश में कोरोना के मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 22,771 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6,48,315 हो गई है, जिनमें से 2,35,433 सक्रिय मामले हैं, 3,94,226 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 18,655 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 60.80 प्रतिशत हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 9540132 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. देश में 3 जुलाई को ही 242383 सैंपल टेस्ट किए गए.
http://2 वर्ष से फरार अनाचार का आरोपी गिरफ्तार
पिछले 24 घंटे में जिन 442 लोगों की जान गई है, उनमें महाराष्ट्र के 198, तमिलनाडु के 64, दिल्ली के 59, कर्नाटक के 21, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 18, उत्तर प्रदेश के 14, राजस्थान के दस, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के आठ, पंजाब के पांच, हरियाणा, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के चार, बिहार के तीन और असम और उड़ीसा के दो मरीज शामिल हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (28,90,588), ब्राजील (15,43,341), रूस (6,67,883) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.
http://कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में अधिकारी मिले अनुपस्थित, 1 दिन का कटेगा वेतन, नोटिस भी जारी
Recovery rate has further improved to 60.80%. The recoveries/deaths ratio is 95.48% : 4.52% now: Government of India. #COVID19 https://t.co/yrCqex52uQ
— ANI (@ANI) July 4, 2020









