नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,903 नए मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6,25,544 हो गई है, जिनमें से 2,27,439 सक्रिय मामले हैं, 3,79,892 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 18,213 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 60.72 प्रतिशत हो गया है. आईसीएमआर की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक देशभर में 2 जुलाई तक कुल 92,97,749 कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं. इसमें से 2,41,576 टेस्ट कल हुए.
http://मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, बॉलीवुड में शोक
पिछले 24 घंटे में जिन 379 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 125 मामले महाराष्ट्र के हैं. दिल्ली में 61, तमिलनाडु में 57, गुजरात तथा कर्नाटक में 19-19, उत्तर प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 16, हरियाणा में 11, जम्मू-कश्मीर में 10, राजस्थान में नौ, तेलंगाना तथा मध्य प्रदेश में आठ-आठ, बिहार में सात, आंध्र प्रदेश में पांच, पंजाब में तीन, पुडुचेरी में दो और केरल तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की जान गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,833,698), ब्राजील (1,501,353), रूस (661,165) में हैं.
http://होम आइसोलेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की संशोधित गाइडलाइन
India reports 379 deaths and highest single-day spike of 20,903 new #COVID19 cases in the last 24 hours. Positive cases stand at 6,25,544 including 2,27,439 active cases, 3,79,892 cured/discharged/migrated & 18213 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/tFL7lwp11i
— ANI (@ANI) July 3, 2020









