আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एम्स की दूसरी मंजिल से कूदकर कोरोना मरीज ने की खुदकुशी

Published on: November 26, 2020
---Advertisement---

रायपुर. एक कोरोना संक्रमित मरीज ने गुरुवार को एम्स की दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण अभी पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा निवासी एक 49 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित मिला था. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हे 22 नवंबर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया. यहां उनकी स्थिति में सुधार हुआ तो सुबह ऑक्सीजन हटा दी गई. बताया जा रहा है कि वह दोपहर करीब 1.30 बजे बाथरूम गया और वहीं दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गया. आनन-फानन में उन्हे उठाकर आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. बताया जा रहा है कि मरीज की स्थिति ठीक थी और दो-तीन दिन में ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाला था. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उनके परिजनों को जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

http://Nokia 2.4 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स


मंत्रालय में बिना मास्क वाले 6 कर्मचारियों से हुई अर्थदण्ड की वसूली

रायपुर. मंत्रालय महानदी भवन में मास्क नही लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने वाले कर्मचारियों से अर्थदंड की वसूली की जा रही है. आज दूसरे दिन मंत्रालय में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मास्क नहीं लगाने वाले 6 कर्मचारियों से अर्थदंड की वसूल की गई है. इसके पूर्व 25 नवम्बर को बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए पाए जाने पर 9 कर्मचारियों को नियमानुसार फाइन कर राशि वसूल की गई थी और भविष्य में बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी. मंत्रालय महानदी भवन में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी की गई दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कर्मियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. मंत्रालय में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं.

http://टोकन की वैधता अवधि एक सप्ताह, 1 दिसंबर के बाद रकबे में नहीं होगा कोई परिवर्तन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now