पिथौरा. नगर में एक बार पुनः कोरोना ने दस्तक दे दी है. करीब दो माह बाद इस सप्ताह नगर से लगे ग्राम लहरौद में एक पुलिस आरक्षक सहित 3 ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसकी पुष्टि खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने भी कर दी है. जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के प्रारम्भ में लहरौद के वार्ड 8 निवासी के एक आरक्षक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन द्वारा लगातार कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही थी. कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में रहे कुछ ग्रामीणों में से वार्ड 8 लहरौद के ही 2 और ग्रामीण के भी संक्रमित पाए जाने की खबर है.
https://चपरासी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बैंक मैनेजर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
इस संबंध में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार प्रारम्भ कर दिया गया है. सभी की आरटीपीसीआर जांच हेतु सैम्पल भेजे गए गए. सैम्पल रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना वेरिएंट का पता लग सकेगा. ज्ञात हो कि उक्त ग्राम लहरौद ही दूसरी लहर में सर्वाधिक प्रभावित था. इस ग्राम से ही हताहतों की संख्या सर्वाधिक थी. बहरहाल, प्रशासन द्वारा क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने आम जनता से पुनः कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है.
https://सामंथा के आइटम सॉन्ग पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया डांस, एक्सप्रेशन से ले रहीं अटेंशन







