बिलासपुर. बैंक के चपरासी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक ने 2 सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी बसंत कुमार यादव (52) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा सहकारी केंद्रीय बैंक में चपरासी के पद पर पदस्थ था. वो वहीं रहता था पर कुछ दिन पहले वह रतनपुर स्थित अपने घर आया हुआ था. बसंत के बेटे तुलसी ने बताया कि शनिवार शाम को पिता जी सब्जी लेने गए थे. रात को खाना भी खाया. बाद वह सो गए. परिवार वालों ने बताया कि तुलसी जब रात को उठा तो बसंत अपने बिस्तर पर नहीं था.
https://सामंथा के आइटम सॉन्ग पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया डांस, एक्सप्रेशन से ले रहीं अटेंशन
इस पर तुलसी ने परिवार वालों को उठाया और बसंत की तलाश की तो सुबह करीब 4 बजे घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर उनकी लाश लटकी थी. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी. बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को फंदे से उतारा गया. शव की जांच करने में पुलिस को उसके जेब से 2 सुसाइड नोट मिले. जिसमें उसने बैंक मैनेजर विनय साहू पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. नोट में लिखा गया है कि विनय साहू मुझे प्रताड़ित करता था, मुझे परेशान करता था. इसलिए मेरा हमेशा से मन करता था कि मर जाऊं. वो मुझे धमकी भी दिया करता था. आखिरकार मैं मर रहा हूं. मुझे मेरे परिवार वालों से कोई शिकायत नहीं है. पुलिस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जुट गई है.
https://गडकरी ने बताया विकल्प, पेट्रोल-डीजल की बजाए अब इससे चलेंगी गाड़ियां







