আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, घर में ही मनाएं त्योहार : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: September 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को जानकारी दी है कि पिछले सात दिन में औसतन देश में 80 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है. वहीं दो दिन तो ऐसे भी रहे जब देश ने रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई. सरकार के मुताबिक अब पहले की तुलना में टीकाकरण की रफ्तार सुधर चुकी है और अब तक देश की 54% एडल्ट आबादी को वैक्सीन की पहली डोज मिल गई है, वहीं 16% ऐसे भी हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हैं.18+ में भी देश ने 54% लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है. आंकड़े बताते हैं कि 6 राज्यों ने तो अपनी पूरी 100 प्रतिशत आबादी को वैक्सिनेट कर दिया है.

https://भारत की पारी 191 रन पर सिमटी, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 53/3

लेकिन तेज टीकाकरण के बीच भी कोरोना मामलों का यूं फिर बढ़ना सरकार को चिंता में डाल रहा है. इस समय देश के 38 जिले ऐसे हैं जहां पर पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. वहीं जब बात पूरे देश की आती है तो संक्रमण दर 2.62% चल रहा है जो दूसरी लहर के दौरान 20% से भी ज्यादा दर्ज किया गया था. ऐसे में पहली की तुलना में स्थिति सुधरी है, लेकिन तीसरी लहर का खतरा लगातार बना हुआ है. उस तीसरी लहर में डेल्टा प्लस को लेकर भी खतरा बढ़ता दिख रहा है. अभी देश में डेल्टा प्लस के 300 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा डेल्टा प्लस के केस सामने आ रहे हैं.

https://विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर, रविवि में ऑनलाइन होगी परीक्षा

इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि लोगों को त्योहार अभी भी घर की चार दिवारी में ही मनाने चाहिए. भीड़ में जाने से हर तरह से बचना होगा और अगर कोई जा भी रहा है तो कम से कम दोनों वैक्सीन की डोज का लगना जरूरी है. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बूस्टर डोज पर भी जरूरी जानकारी दी गई है. कहा गया है कि अभी तक WHO द्वारा इस पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में अभी वेट एंड वॉच वाली पॉलिसी पर काम किया जा रहा है. वहीं कोरोना के नए-नए वेरिएंट पर स्पष्ट कर दिया गया है कि देश को टेस्टिंग की सुविधा को सुधारना होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now