नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,73,105 हो गई है, जिनमें से 1,86,514 सक्रिय मामले हैं तथा 2,71,697 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 14,894 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 57.42 प्रतिशत पर पहुंच गई है.
http://को-ऑपरेटिव बैंक अब RBI की निगरानी में, मुद्रा योजना के तहत शिशु लोन पर ब्याज में 2% छूट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा
नई दिल्ली. पहली बार डीजल के भाव 80 रुपए के पार पहुंच गए हैं. डीजल के अलावा पेट्रोल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. गुरुवार को लगातार 19वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई. डीजल 14 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे का इजाफा हुआ है. पिछले 19 दिनों में डीजल की कीमत में 10.62 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. वहीं पेट्रोल करीब 8.50 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.92 रुपए पर है. वहीं, डीजल के भाव बढ़कर 80.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. मुंबई में पेट्रोल 86.70 रुपए के भाव पर है तो वहीं डीजल की कीमत 78.34 रुपए है. चेन्नई में पेट्रोल 83.18 रुपए और डीजल 77.29 रुपए प्रति लीटर पर है. वहीं, कोलकाता में 81.61 रुपए के भाव पर पेट्रोल और 75.18 रुपए के भाव पर डीजल है.
http://विधायक ने किया वरिष्ठ खिलाड़ियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान
418 deaths and highest single-day spike of 16,922 new #COVID19 positive cases reported in India in last 24 hours.
Positive cases in India stand at 4,73,105 including 1,86,514 active cases, 2,71,697 cured/discharged/migrated & 14,894 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/Zp3hza8Anb
— ANI (@ANI) June 25, 2020
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716









