नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 27114 नए मामले सामने आए हैं और 519 लोगों की मौत हुई है. एक दिन में सामने आने वाले कोरोना मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. यह लगातार आठवां दिन है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 22,000 से ज्यादा बढ़े हैं. देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8,20,916 पहुंच गई है. इनमें 2,83,407 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 5,15,385 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 62.78 प्रतिशत हो गया है.
http://रंगमंच और शेड निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक 1,13,07,002 सैंपल जांच किए जा चुके हैं. इनमें से शुक्रवार को 2,82,511 टेस्ट किए गए. बता दें कि पिछले 24 घंटों में जिन पांच राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और तेलंगाना से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र से 7862, तमिलनाडु से 3680, कर्नाटक से 2313, दिल्ली से 2089 और तेलंगाना से 1278 मामले सामने आए हैं. इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 226 लोगों की मौत हुई है. तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 57, दिल्ली में 42 और उत्तर प्रदेश में 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.
http://15 अगस्त से सभी जिलों में शुरू होगा गढ़कलेवा, मंत्री भगत ने दिए निर्देश









