रायपुर. राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कुछ निजी लैबों और अस्पतालों को भी कोविड-19 की पहचान के लिए कोरोना जांच की अनुमति दी गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर के छह निजी लैबों को कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी गई है. इनमें कोर डायग्नोस्टिक लैब, डॉक्टर लाल पैथ लैब, एसआरएल लैब डायग्नोस्टिक, पाथ काइंड लैब, मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर लैब और सब अर्बन लैब शामिल हैं.वहीं रायपुर के एनएच एमएमआई, नया रायपुर के बाल्को मेडिकल सेंटर और रायगढ़ के ओ.पी. जिंदल अस्पताल को ट्रू-नाट टेस्ट की अनुमति दी गई है. रायपुर के एनएच एमएमआई, रामकृष्ण केयर, मेडिशाइन, श्री नारायणा और वी-केयर अस्पताल, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल तथा कोरबा के एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर को रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच की अनुमति दी गई है. कोई भी व्यक्ति इन निजी लैबों एवं अस्पतालों में स्वयं के व्यय पर कोरोना जांच करा सकता है.
http://VIDEO : रिलीज के साथ ही छा गया खेसारी नया गाना ‘रेड लिपस्टिक’
कार्यकर्ता और सहायिका पद हेतु आवेदन 14 सितम्बर तक
जांजगीर-चांपा. नवागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बनारी के आगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत बोड़सरा के आगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 14 सितम्बर तक आवेदन आंमत्रित किया गया है. जांजगीर के जाज्वल्यदेव कन्या महाविद्यालय के पीछे एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं.
http://छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को सहमति, मनरेगा लेबर बजट में होगी डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की बढ़ोतरी







