नई दिल्ली. भोजपुरी फिल्म-म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘रेड लिपस्टिक’ रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था. खेसारी लाल के नए गाने को फैंस पसंद करने के साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे हैं. खेसारी के इस गाने को महज 10 दिनों में ही 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल ने रिलीज किया है.
http://DC को बड़ा झटका, IPL 2020 से बाहर हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज
‘रेड लिपिस्टिक’ गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने गाया है. गाने के बोल यादव राज और संगीत आर्या शर्मा ने दिए हैं. ये खेसारी लाल यादव और सुदीक्षा झा अभिनीत गाना है. बता दें कि खेसारी लाल यादव के साथ गाने में सुदीक्षा झा पहली बार नजर आ रही हैं.18 अगस्त को अपलोड हुए खेसारी के इस वीडियो सॉन्ग को अब तक 9,358,603 यानी 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, इस गाने को अब तक 2.67 लाख लाइक्स मिले हैं. देखिए वीडियो-
http://5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










