नई दिल्ली. सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को कोरोना मरीजों के लिए फ्लूगार्ड टैबलेट लॉन्च की है. भारतीय बाजार में इसकी एक टेबलेट की कीमत 35 रुपए है. खबरों के मुताबिक फ्लूगार्ड टेबलेट से कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज किया जा सकेगा. यह दवा फेविपिराविर का वर्जन है. कम्पनी का दावा है कि फेविपिराविर एक मात्र ऐसी ड्रग है जिसे भारत में एंटी-वायरल ट्रीटमेंट के तौर पर कोविड-19 इलाज के लिए अनुमति दी गई है. इस फ्लूगार्ड टेबलेट में फेविपिराविर की 200 एमजी की डोज है. कहा जा रहा है कि दवा सस्ती होने के कारण इसकी पहुंच ज्यादा मरीजों तक होगी.
http://कालाबाजारी : 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक में बिक रहा पेट्रोल!
सन फार्मा कंपनी की सीईओ (इंडिया) कीर्ति गानोरकर के मुताबिक देश में कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे है, ऐसे में कोरोना के मरीजों को तत्काल इलाज की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को भी इलाज में नए विकल्प दिए जाने चाहिए. इसलिए हम फ्लूगार्ड लॉन्च कर रहे हैं. कंपनी का कहना है कि दवा सस्ती होने के कारण ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज संभव हो पाएगा. कंपनी के मुताबिक सन फार्मा सरकार और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर फ्लूगार्ड को जल्द से जल्द मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है. बाजार में इसी हफ्ते से फ्लूगार्ड का स्टॉक उपलब्ध हो जाएगा.
http://राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के प्रसंग पर रुदालियों की तरह पसरती कांग्रेस
Sun Pharma launches #FluGuard® (#Favipiravir 200 mg) in India at Rs. 35 per tablet #COVID19
Read more: https://t.co/qQ9CLed5HD pic.twitter.com/wMe9bbRDTl— Sun Pharma (@SunPharma_Live) August 4, 2020









