नई दिल्ली. AIIMS के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने दावा किया है कि झाड़ू लगाने से भी कोरोना वायरस फैल सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. एम्स के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि खुली जगहों पर झाड़ू लगाने से धूल के साथ-साथ कोरोना, टीबी और दूसरे कीटाणु हवा में फैल सकते हैं. इसके बाद सांस के जरिए इंसान के अंदर पहुंच कर उन्हें बीमार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के दौरान नेताओं को भी झाड़ू लगाने से बचना चाहिए, उन्हें वैक्यूम क्लीनर अपनाना चाहिए.
http://IPL 2020 : सैमसन की आतिशी पारी, RR ने CSK को 16 रनों से हराया
डॉक्टर अनुराग ने कहा कि कोरोना वायरस कई दिनों तक जिंदा रह सकता है, यह स्टडी में साफ हो चुका है. अगर कोई मरीज छींकता है तो वायरस जमीन पर गिरेगा. उस जगह झाड़ू लगा दिया गया तो वायरस फिर से हवा में आ जाएगा और वहां आसपास खड़े इंसान जब सांस लेंगे तो वायरस सांस के जरिए इंसान की बॉडी में प्रवेश कर बीमार कर देगा. इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए खासकर खुली जगहों पर झाड़ू लगाना बंद कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि एम्स में जमीन की सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल होता है. इसका इस्तेमाल करना चाहिए या फिर गीले पोछे से जमीन की सफाई करनी चाहिए.
http://हिना खान की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर









