तारेश साहू
खल्लारी. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते भारत समेत समूचे विश्व में विकास मानो डगमगा सा गया है. देश में आई इस विपदा में कई संगठनों ने अपना सहयोग प्रदान किया है. मदद के हाथ उठ रहे हैं. इस विपदा के समय में शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए का योगदान देते हुए सहकारी समिति कर्मचारी संघ बागबाहरा भी मदद हेतु आगे आया है. सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सचिव भेखलाल यादव ने उक्त राशि 10 हजार रुपए का पंजाब नेशनल बैंक के डीडी के माध्यम से अनुविभागिय अधिकारी राजस्व भागवत जायसवाल बागबाहरा को सौंपा. उक्त अवसर पर खाद्य निरीक्षक आरती यादव भी उपस्थित थीं.
http://एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने बढ़ाई प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी
एक तरफ पूरे देश में लॉकडाउन है तो दूसरी ओर आवश्यक वस्तु अधिनियम के चलते इन सहकारी समिति के कर्मचारियों ने शारीरिक दूरियों का पालन कराकर पूरे प्रदेश में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शासन का अतिमहत्वपूर्ण कार्य निःशुल्क चावल वितरण पूरा किया है. सहकारी समिति के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से किसानों को केसीसी कार्ड के माध्यम से खाद, बीज, दवा उपलब्ध करा रहे हैं. समिति कार्यालयों में माइक्रो एटीएम संचालित है जिनके माध्यम से किसान प्रति दिवस बगैर भीड़ लगाए 10 हजार रुपए प्राप्त कर रहे हैं.
http://भारतीय नौसेना के 21 कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती







