আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने बढ़ाई प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी

Published on: April 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत मिली है. इन दोनों कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है. दोनों ही कंपनियां बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के अपने यूजर्स को एक्सटेंडेड वैलिडिटी ऑफर कर रही हैं. पिछली बार जब सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, तो इन कंपनियों ने भी यूजर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया था.

http://भारतीय नौसेना के 21 कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद दोनों कंपनियों ने फिर से मुफ्त में प्रीपेड यूजर्स के अकाउंट वैलिडिटी को 3 मई तक बढ़ा दिया है. वोडाफोन ने कहा है कि वह अपने 9 करोड़ लो-इनकम वाले उन यूजर्स को एक्सटेंडेड वैलिडिटी दे रहा है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं. वहीं, एयरटेल का कहना है कि कंपनी ने कम आय वाले यूजर्स के लिए 3 मई तक प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. इसका मतलब ये कि ऐसे ग्राहकों के पास एक्टिव रिचार्ज प्लान ना होने के बाद भी उन्हें इनकमिंग वॉयस कॉल्स मिलते रहेंगे.

http://बिना राशनकार्ड वालों को लॉकडाउन के दौरान राशन सामग्री देने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now