कांकेर. गुस्से में आकर एक भतीजे ने अपने चाचा का कान काट लिया. मामला भानूप्रतापपुर थाना क्षेत्र के धनगुडरा गांव का है. यहां ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगड़ रहे थे. इसमें गांव का ही अजय करबगियां भी शामिल था. विवाद रुकवाने के लिए अजय का चाचा अशोक पुरबिया वहां पहुंचा. बीच-बचाव करने लगा तब अजय ने अपने ही चाचा पर हमला कर दिया. मामले में अब कांकेर पुलिस ने केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक गांव में ही रहने वाला अशोक किसान है. यहां शनिवार की रात गांव के फकीर राम के घर पर शादी थी.
http://पत्रकार पर हमला, हमलावर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
अशोक भी इस दौरान बतौर मेहमान पहुंचा हुआ था. अपनी पसंद का गाना बजाकर डांस करने की बात को लेकर ललित पिद्दा और अजय करबगियां में विवाद हो गया. मारपीट और गाली-गलौज शुरू हो गई. अशोक ने देखा कि इस झगड़े में उसका भतीजा अजय शामिल है तो उसने उसे रोका. चाचा को बीच में पड़ता देख अजय ने दांतों से उनका कान काट लिया. कान का एक टुकड़ा जमीन पर गिरा मिला और अशोक लहुलुहान हो गया. ग्रामीणों ने फौरन इलाज के लिए उसे संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://सीएम भूपेश की किसानों से अपील- एक जुलाई से अपने गांव में शुरू करें रोका-छेका







