আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्रकार पर हमला, हमलावर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Published on: June 27, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. इस प्रदेश में बिलासपुर भू-माफियाओं के हमले मारपीट, कब्जा को लेकर प्रसिद्ध हो गया है. जिसकी खबरें बिलासपुर के अधिकांश पत्रकार अखबार, वेब मीडिया, सोशल मीडिया के मध्य से उठाते आ रहे हैं लेकिन प्रशासन एवं राजनीतिक संरक्ष्ण के कारण किसी पर भी कार्रवाई न होना ये बताता है कि अब बिलासपुर में जमीनों को लेकर आने वाले समय में और खूनी संघर्ष देखने को मिलने वाला है. बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार तपन गोस्वामी भी उन्हीं पत्रकारों में से एक हैं जो भू-माफियाओं को लेकर अपने वेब मीडिया में निरन्तर लिख रहे थे.

http://सीएम भूपेश की किसानों से अपील- एक जुलाई से अपने गांव में शुरू करें रोका-छेका

जिस पर वे भू-माफियाओं की आंखों की किरकिरी बने हुए थे. उन्ही में से किसी के गुर्गे ने शनिवार रात 7:30 बजे जरहाभाठा चौक के पास उन पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर के साथ शरीर और दोनों पैर में गंभीर चोटें आई है. उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज हो रहा है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की एफआईआर नहीं लिखी है. पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने चेतावनी दी है कि हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा.

http://ट्रक की ठोकर से बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 5 घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now