আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिम सदस्यों को पालिकाध्यक्ष का आश्वासन- जल्द क्रय किए जाएंगे नए उपकरण

Published on: February 10, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. तुमगांव रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित जय हनुमान जिम के सदस्यों ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मुलाकात की. भाऊराम साहू के नेतृत्व में युवा सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर को पुष्पगुच्छ भेंट की. जिम के सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर को एक मांग पत्र सौंपा. सदस्यों ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से जिम में कोई भी नई सामग्री नहीं लगाई गई है और रखरखाव भी ठीक से नहीं किया गया. इसके अभाव में बहुत सी सामग्री टूट गई है.

http://मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नवगठित 28वें जिले ‘गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही’ का किया उद्घाटन

सफाई की व्यवस्था भी नहीं है. सदस्यों ने उपकरण के साथ जिम में पेयजल की व्यवस्था की मांग की. इस पर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि जल्द ही जिम के लिए नए उपकरण क्रय किया जाएगा. जिम की सफाई और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी. इस अवसर पर सभापति राजेन्द्र चंद्राकर, पार्षद अमन चंद्राकर, सदस्य पुरूषोत्तम ठाकुर, दीप कुमार, मोनू राजपूत, राजेश साहू, अमित साहू, आकाश यादव, सूर्या मरकाम, सज्जु कुरैशी, अकरम खान, धीरज लोखंडे, विश्व जीत सागर, रिंकू दीवान, इमरान, मुस्तकी अली, नसीम, भरत साहू आदि उपस्थित थे.

http://नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक नक्सली भी ढेर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now