আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को सहमति, मनरेगा लेबर बजट में होगी डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की बढ़ोतरी

Published on: August 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के लेबर बजट में डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की बढ़ोतरी की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. अब प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मनरेगा के तहत रोजगार सृजन का लक्ष्य साढ़े 13 करोड़ मानव दिवसों से बढ़कर 15 करोड़ मानव दिवस हो जाएगा. राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसकी सहमति दी गई.

http://छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन के लिए भूमिपूजन कल, सोनिया-राहुल रखेंगे आधारशिला


छत्तीसगढ़ पूर्व में भारत सरकार द्वारा निर्धारित साढ़े 13 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. चालू वित्तीय वर्ष के शुरूआती पांच महीनों में ही साल भर के लक्ष्य का 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी संख्या में प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए इस वर्ष का लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को दिए थे. इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लेबर बजट में डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की वृद्धि की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

http://शिक्षकों के 14580 पदों पर अविलम्ब नियुक्ति की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now